गढ़ी कैंट स्थित प्राचीन शिव हनुमान मंदिर में कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद द्वारा आयो?
कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद गढ़ी शाखा की ओर से बृहस्पतिवार को प्राचीन शिव एवं हनुमान मंदिर कौलागढ़ में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला-पुरुषों ने कुमाऊंनी पारंपरिक होली मनाई। सामूहिक गीत गाए और पारंपरिक वेशभूषा पहनकर नृत्य भी किया।
कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं ने ‘दीदी को दाता विघ्न विनाशक होली...’ मांगल गीत से की। इसके बाद हमारी पहचान रंगमंच के कलाकारों ने खड़ी होली की प्रस्तुति दी। अंत में महिला व पुरुषों ने सामूहिक गीत एवं नृत्य किया। मुख्य अतिथि पार्षद समिधा गुरुंग, समाजसेवी सागर गुरुंग ने संस्कृति के प्रति प्रेम देखकर सराहना की। इस अवसर पर संस्था केंद्रीय अध्यक्ष कमल रजवार, हरि बल्लभ अवस्थी, केंद्रीय सांस्कृतिक सचिव बबीता साह लोहनी, शाखा अध्यक्ष दामोदर कांडपाल, पंडित निवास नौटियाल, गिरीश चंद तिवारी, जगत मेहता, हरीश चंद्र पांडे, केशव दत्त जोशी, रवि शंकर पांडे, सतीश ध्यानी, प्रेमा तिवारी आदि मौजूद रहे।
जेपी भट्टराई को किया सम्मानित
कार्यक्रम में जेपी भट्टराई को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। भट्टराई ने रसायन विज्ञान की आवर्ती सारणी को 90 सेकेंड में बताकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया। वृद्ध जन के रूप शांति देवी व बिशन सिंह बोरा का भी सम्मान किया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं में वसुंधरा पंत, प्रणय पांडे, रुद्राक्षी उपाध्याय, अवनी मेहता, ऋषित पांडे को सम्मानित किया।