इसके बावजूद करीब पांच हेक्टेयर जंगल में आग लगी। एरीज क्षेत्र के जंगल में रात लगभग 12 बजे आग लग गई। धीरे धीरे आग जंगल में फैलने लगी तो स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन कई घंटे की मशक्कत के बाद सुबह को आग पर काबू पाया गया।
बल्दियाखान और भूमियाधार के आसपास भी जंगलों में आग लग गई। जिस पर किसी तरह काबू पाया गया। डीएफओ बीजू लाल टीआर ने बताया कि तीन जगह से आग लगने की सूचना मिली थी। वन विभाग के कर्मचारियों ने समय रहते प्रयास शुरू कर दिये थे और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है।