फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवाओं से उत्तराखंड के जंगलों में भड़क रही आग

Mon, 03 Apr 2017 10:23 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, आदिबदरी
विज्ञापन
जंगल की आग से डरे जंगली जानवर
विज्ञापन
उत्तराखंड के आदिबदरी में रंडोली के सिविल वन क्षेत्र में शनिवार को लगी आग रविवार को और भड़क गई। तेज हवाओं के कारण आग भलसौं के जंगलों को होते हुए बेनीताल के नजदीक पहुंच गई, लेकिन वन विभाग के अधिकारी आग पर काबू नहीं पा सके।
विज्ञापन


भलसौं की प्रधान बैजंती देवी ने बताया कि शनिवार दोपहर को अज्ञात कारणों से रंडोली के सिविल वन क्षेत्र में आग लग गई। शाम को चली तेज हवाओं से आग और विकराल हो गई। रंडोली के ग्रामीणों ने पेड़ की टहनियों और टायर ट्यूब से जैसे-तैसे आग बुझाई और आग को गोशालाओं तक आने से रोका।

हालांकि वन विभाग के कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए थे, लेकिन आंधी के कारण आग की लपटें तेज हो र्गइं और कर्मचारी कुछ नहीं कर पाए। रविवार को भलसौं के सिविल वन क्षेत्र होते हुए आग बेनीताल के नजदीक रिजर्व फॉरेस्ट तक पहुंच गई।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र चाकर ने कहा कि मानवीय भूल और विभागीय लापरवाही आग का कारण बन रही है। वन क्षेत्राधिकारी एनके नेगी ने बताया कि लगातार चल रही हवाएं आग पर नियंत्रण पाने के काम में बाधक बन रही हैं। इसके बाद भी कर्मी आग बुझाने के प्रयास में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें