फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में हाईवे पर आया हाथी, कांवड़ियों में भगदड़

Mon, 20 Feb 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो / मर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
wild elephant in residential area in kotdwar - फोटो : file photo
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे पर आ रहे जंगली हाथी प्रशासन के लिए लगातार चुनौती बने हुए हैं। रविवार की शाम को भी हाथी हरिद्वार-बिजनौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गए, जिससे अफरातफरी मच गई। इसके चलते एक घंटे तक यातायात बंद रहा।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से जंगली हाथी हर रोज शाम को श्यामपुर के पास तिरछे पुल पर आ जाते हैं। रविवार शाम करीब छह बजे जब बड़ी संख्या में कांवड़िए बिजनौर की तरफ कांवड़ लेकर जा रहे थे, तभी एक जंगली हाथी सड़क पर आ गया और हाईवे के बीचोंबीच खड़ा हो गया।

हाथी को देखकर कांवड़ियों में हड़कंप मच गया। कांवड़ियों ने भागकर जान बचाई । इस दौरान दोनों ओर से आ रहे वाहनों की लाइन लग गई।

सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। बड़ी मुश्किल से हाथी को जंगल की तरफ खदेड़ा। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। कुछ देर बाद हाथी दोबारा भी हाईवे पर आ गया। तब भी करीब डेढ़ घंटे तक यातायात ठप रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें