फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर जंगली जानवर चारधाम यात्रियों के लिए बन सकते हैं खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिमली रेंज के संरक्षित वन क्षेत्र के मध्य से गुजरने वाले दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से चारधाम यात्री आवाजाही कर रहे हैं। वन क्षेत्र होने के कारण राजमार्ग के आसपास जंगली जानवरों की चहलकदमी बनी रहती है। संभावित खतरे को देखते हुए भी सड़क के किनारे यात्रियों को सचेत करने के लिए न सूचना पट्ट लगे हैं न ही क्षेत्र में वन विभाग की नियमित गश्त हो रही है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग का लगभग सात किलोमीटर का हिस्सा कालसी वन प्रभाग की तिमली रेेंज के संरक्षित वन क्षेत्र से गुजरता है। जंगली जानवरों की दृष्टि से बेहद संवेदनशील होने के कारण यह भाग आवाजाही करने वालों के लिए खतरनाक भी रहता है। सुबह-शाम जंगल में रहने वाले हाथी, हिरण व अन्य जानवर राजमार्ग के आसपास विचरण करते दिखाई देते हैं। इस क्षेत्र में जंगली जानवरों से संबंधित कोई सूचना पट्ट नहीं लगने और वन विभाग की नियमित गश्त नहीं होने से यात्रियों को खतरा उठाना पड़ सकता है। ह्यूमन राइट एंड आरटीआई एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा, पछवादून विकास मंच के संयोजक अतुल शर्मा ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए मार्ग पर चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।

डीएफओ कालसी केएन भारती ने कहा कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर संरक्षित वन क्षेत्र से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर गश्त बढ़ाने के साथ सूचना पट्ट लगाने का कार्य शीघ्र कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें