फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: किस सांप का है जहर, अब डब्ल्यूआईआई जांच से चलेगा पता, आरोपी से किया बरामद

Tue, 28 Oct 2025 02:51 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

वन विभाग की टीम ने अवैध सर्प विष संग्रहण केंद्र चलाने वाले मुख्य आरोपी से जहर बरामद बरामद किया था। उसके पास से आठ डिब्बों में विष मिला है।

विज्ञापन
सांप (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन महकमे ने रुड़की के ग्राम बिशनपुर में अवैध सर्प विष संग्रहण केंद्र चलाने वाले मुख्य आरोपी को पकड़ने के साथ जहर बरामद किया है। यह विष कोबरा, वाइपर या किस सांप का है और कुल कितनी मात्रा है, इसका पता लगाने के लिए हरिद्वार वन प्रभाग भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिकों की मदद लेगा।

सितंबर के महीने में रुड़की में अवैध सर्प विष संग्रहण केंद्र पकड़ा गया था। इस दौरान मुख्य आरोपी व संचालक फरार होे गया था। इस केंद्र के संचालन को लेकर वन विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठा था। वन विभाग और पुलिस के संयुक्त प्रयास से मुख्य आरोपी नितिन त्यागी 19 अक्तूबर को हत्थे चढ़ गया था।

विज्ञापन


डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध का कहना है मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी हाल में पकड़ा गया है। उसके पास से आठ डिब्बों में विष मिला है, यह साक्ष्य भी है। इसकी मात्रा आदि का पता करने के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान को भेजने का फैसला किया है। इस जांच से केस में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  पेपर लीक मामले में CBI ने देर रात दर्ज किया मुकदमा...खालिद, सुमन, साबिया और हीना को बनाया आरोपी

बैंक के लेनदेन, फोन काल से पता करने की कोशिश

वन विभाग मुख्य आरोपी के बैंक से हुए ट्रांजेक्शन और फोन काल के जरिए भी उसके नेटवर्क का पता करने की कोशिश में जुटा है। आरोपी का किन-किन व्यक्तियों के संपर्क में रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें