फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: भारी विरोध के बीच तीसरे दिन भी शराब का ठेका बंद, विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 28 Oct 2025 01:57 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
ऋषिकेश में लोगों का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

Rishikesh: भारी विरोध के बाद तीसरे दिन भी शराब का ठेका बंद,  विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन


नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला खारास्रोत अंग्रेजी शराब का ठेका भारी विरोध के बाद तीसरे दिन भी बंद रहा। मंगलवार को विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने ठेका परिसर के बाहर बैठकर ठेका बंद करने को लेकर प्रदर्शन किया।

मुनि की रेती थाना क्षेत्र के खारास्रोत में शराब के ठेके के पास देर रात अजेंद्र कंडारी (28) की उसके दोस्त और पड़ोसी अक्षय ठाकुर (25) ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने युवक के शव को बदरीनाथ हाईवे पर रखकर कई घंटे हंगामा किया।

थाना प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि खारास्रोत में अंग्रेजी शराब के ठेके के पास 25 अक्तूबर देर रात करीब 10:30 बजे शीशमझाड़ी गांव के अजेंद्र और अक्षय के बीच विवाद हुआ। इस दौरान अक्षय ने अजेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। उसने अजेंद्र को कई बार चाकू घोंपा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एम्स में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  पेपर लीक मामले में CBI ने देर रात दर्ज किया मुकदमा...खालिद, सुमन, साबिया और हीना को बनाया आरोपी

थाना पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, मौके पर पहुंची थाना मुनि की रेती पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें