फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिया तीन तलाक फिर बनाता रहा हलाला के लिए दबाव, पत्नी ने ऐसे सिखाया सबक

Thu, 22 Nov 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
talaq
विज्ञापन

शौहर ने पहले पत्नी को तीन तलाक दिया। इसके बाद लगातार उस पर हलाला का दबाव बनाता रहा। तंग आकर पत्नी ने जो कदम उठाया उसे अब वह जिंदगीभर याद रखेगा।

विज्ञापन


तीन तलाक के बाद बीवी पर हलाला के लिए दबाव बनाने पर पुलिस ने आरोपी शौहर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अक्तूबर 2018 में कहासुनी के बाद शौहर ने तीन तलाक देकर बीवी को घर से निकाल दिया था। 

 ग्राम डियूढी निवासी रवीना पत्नी अतीक अहमद ने तहरीर में पुलिस को बताया कि  दो अक्तूबर 2016 को मुस्लिम रीति रिवाज से उसका विवाह अतीक अहमद के साथ हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ अक्तूबर 2018 को विवाद होने शौहर ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। वह सितारगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वघौरी में मायके में रहने लगी। महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल में रखने के लिए शौहर अब उस पर हलाला के लिए दबाव बना रहा है।

पुलिस ने उसकी तहरीर पर 3/4  मुस्लिम महिला विवाह सुरक्षा अधिनियम 2016 के तहत शौहर के खिलाफ मुकदमा कर लिया है। थानाध्यक्ष दौलतराम वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें