फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरों के समय पहुंची युवती ने दूल्हे के बारे में कह दी ऐसी बात कि हो गया हंगामा और फिर...

Mon, 11 Mar 2019 09:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

शादी के फेरों के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब मौके पर पहुंची युवती ने दूल्हे को अपना पति बताया। युवती की बात सुनकर वहां बैठे लोगों में सन्नाटा छा गया। युवती ने दावा किया कि करीब छह साल पहले युवक ने उससे कोर्ट मैरिज की थी।

विज्ञापन


अब वह उसे छोड़कर दूसरी युवती से शादी कर रहा है। युवती की बात सुनकर वधू पक्ष ने फेरे रोक दिए और दूल्हे, उसके भाई एवं माता-पिता को बंधक बना लिया। इस बीच मामले के निपटारे के लिए ग्रामीणों की पंचायत हुई, लेकिन दोनों पक्षों में बात नहीं बनी। बताया जा रहा है कि तीन दिन बीतने के बाद सोमवार को वधू पक्ष ने दूल्हे और उसके परिजनों को छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, हरिद्वार क्षेत्र निवासी एक युवक की करीब तीन दिन पहले रुड़की के एक गांव में बारात आई थी। शादी की अधिकतर रस्म पूरी होने के बाद दूल्हा और दुल्हन के फेरे चल रहे थे। इस बीच एक युवती ने पहुंचकर फेरे रुकवा दिए और हंगामा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती को हंगामा करता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान युवती ने बताया कि युवक और उसके बीच कई साल से प्रेम प्रसंग था। प्रेम प्रसंग के चलते युवक और उसने कोर्ट मैरिज कर ली थी। युवती की बात सुनकर वधू पक्ष ने युवक से जानकारी ली तो वह कुछ नहीं बता पाया। इस पर वधू पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया।

बताया जा रहा है कि वधू पक्ष ने दूल्हे, उसके माता-पिता और भाई को बंधक बना लिया। इस बीच ग्रामीणों की पंचायत हुई। बताया जा रहा है कि वधू पक्ष ने शादी में खर्च हुई पांच लाख की रकम वर पक्ष से मांगी, लेकिन दूल्हे ने रकम देने से इंकार कर दिया।

इस पर वधू पक्ष ने समझौते से इंकार कर दिया और उन्हें अपने घर में ही कैद कर लिया। बताया जा रहा है कि सोमवार को एक बार फिर ग्रामीणों की पंचायत हुई। इसमें वर पक्ष ने पांच लाख रुपये वधू पक्ष को दिए और समझौता कर लिया। इसके बाद दूल्हे और उसके परिजनों को छोड़ दिया गया। उधर, कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें