सीओ शेखर चंद्र सुयाल और विमल कुमार आचार्य के निर्देशन में फरार हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी प्रभारी प्रकाश मेहरा के नेतृत्व में धारचूला के एसओ प्रताप सिंह नेगी, एसआई हेम तिवारी, हरजीत सिंह, अनिल मर्तोलिया, मनमोहन भंडारी, राजकुमार, बलवंत वल्दिया, अरविंद कुमार, राजकुमार, राजेंद्र ओली की टीम ने बाहरी राज्यों के संभावित स्थानों के साथ ही उसके मूल निवास महाराष्ट्र में भी कई बार दबिशें दी गई।
आखिरकार हत्यारोपी को कोल्हापुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि महाराष्ट्र न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेकर आरोपी को पिथौरागढ़ लाया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने 2500 रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है।