एक पत्नी ने अपने पति परमेश्वर की ऐसी परीक्षा ले डाली कि पूरे शहर में हल्ला मच गया। अपना शक दूर करने को एक पत्नी ने पति की अनोखी अग्नि परीक्षा ले डाली।
हरिद्वार के सिडकुल थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी करीब दो साल पहले रुड़की क्षेत्र की युवती से हुई। पिछले कुछ समय से पत्नी को शक था कि पति का पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम संबंध है। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ।
महिला ने पति पर शक जताते हुए इसकी शिकायत एसपी देहात मणिकांत मिश्रा से की। एसपी देहात ने महिला हेल्पलाइन प्रभारी प्रमिला बिष्ट को इस मामले में पति-पत्नी को बुलाकर मामले की जांच करने को कहा।