नरेन्द्र की मौत संदिग्ध लगने पर पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल करते हुए कई सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के अलावा मोबाइल की लोकेशन और कॉल डिटेल आदि की भी गहनता से पड़ताल की।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि गुफरान निवासी नकरौंदा डोईवाला की मामले में संदिग्ध भूमिका है। लोगों से पूछताछ कि तो पुलिस पता चला कि मृतक नरेन्द्र की पत्नी के संबध गुफरान से हैं। जिसको लेकर मृतक नरेन्द्र और हेमलता में विवाद होता रहता था। पुलिस ने जब गुफरान से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। पूछताछ में स्वीकार किया कि हेमलता के साथ मिलकर नरेन्द्र की हत्या की है।
प्यार का खौफनाक अंत: दूसरे युवक से हुई नजदीकी तो प्रेमी के सिर पर हुआ खून सवार, बेरहमी से की प्रेमिका की हत्या
हेमलता के कहने पर उसने नरेंद्र को सौंग नदी किनारे शराब पीने के लिए बुलाया। यहां उसकी शराब में चूहे मारने की दवा मिला दी। नशा होने पर नरेंद्र लड़खड़ाकर नदी में गिर गया तो उसका सिर डुबाकर हत्या कर शव नदी में फेंक दिया।
योजना के तहत तीसरे दिन हेमलता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। जिससे मृतक का शव मिलने पर किसी को शक न हो। पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
हेमलता लाई थी चूहे मारने की दवा
हालांकि नरेंद्र की हत्या गुफरान ने की, लेकिन उसे मारने के लिए चूहे मारने की दवा हेमलता लाई थी। हेमलता ने ही गुफरान को चूहे मारने की दवा दी थी। जो गुफरान ने नरेंद्र की शराब में मिला दी थी।