फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के साथ पकड़ा गया शिक्षक, दोनों की शर्मनाक हालत देख पत्नी ने सिखाया सबक

Sun, 31 Dec 2017 08:37 AM IST
न्यूज डेस्क , अमर उजाला, उत्तराखंड
विज्ञापन
पत्नी ने धोखेबाज पति को सबक सिखाया - फोटो : BBC/ demo pic
विज्ञापन
काशीपुर के एक प्राइमरी स्कूल का शिक्षक अपनी महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। इसके बाद पत्नी ने धोखेबाज पति को सबक सिखाया।
विज्ञापन


पत्नी ने मायके वालों की मदद से पति को रंगे हाथों दबोचा और दोनों को कमरे में बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया। बाद में पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।

जसपुर निवासी एक शिक्षक ने मुरादाबाद रोड पर आकांक्षा मार्बल के पास छह साल पहले मकान बनाया था। वह अपने परिजनों के साथ यहां रहता है। उनका एक मकान जसपुर में भी है।
विज्ञापन

एक अजनबी महिला के साथ अपने घर में घुसते देखा गया

शिक्षक अपनी महिला मित्रों को घर लाने लगा - फोटो : ANI/ demo pic
शिक्षक गूलरभोज स्थित एक प्राइमरी स्कूल में पदस्थ है। पराई महिलाओं के संपर्क में रहने के कारण उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद रहता है।

इसी विवाद के चलते एक पखवाड़े पूर्व पति-पत्नी के बीच मारपीट हुई। पत्नी बच्चों को लेकर अपने मायके ठाकुरद्वारा चली गई। इस दौरान शिक्षक अपनी महिला मित्रों को घर लाने लगा।

बृहस्पतिवार को भी उसे एक अजनबी महिला के साथ अपने घर में घुसते देखा गया। पड़ोस में से किसी ने इस बात की सूचना उसकी पत्नी को दे दी।
 
विज्ञापन

पति को पराई स्त्री के साथ आपत्तिजनक स्थिति में धर दबोचा

पु‌लिस - फोटो : file photo
शुक्रवार को सुबह होने से पहले पिता और भाइयों के साथ पत्नी ने घर पर धावा बोल दिया और पति को पराई स्त्री के साथ आपत्तिजनक स्थिति में धर दबोचा।

परिजनों की मौजूदगी में पत्नी ने दोनों को खूब पीटा फिर दोनों को कमरे में बंद कर दिया और पुलिस बुला ली। बांसफोड़ान चौकी पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई।

पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है। वहीं आरोपी पति भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की बात कहकर पत्नी व उसके परिजनों के सामने गिड़गिड़ाता रहा। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें