धनु राशि में सूर्य को आए 15 दिन बीतते ही चिल्ला की शुरुआत हो गई है और अब आने वाले 40 दिन बेहद भारी होंगे। पढ़िए पूरी खबर..
चिल्ला के शुरू होते ही 40 दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी और ठंडी हवाएं चलने लगेगी। दो राशियों के सूर्य मिल जाने पर 40 दिनों का चिल्ला भारतीय ऋतु विज्ञान की अनोखी निधि है। जिस समय ठंड मापने के कोई साधन भी नहीं थे, उस समय भारतीय ऋषि मुनियों ने काल का निर्धारण भली भांति कर लिया था। इस समय हेमंत ऋतु चल रही है।
अगले 17 जनवरी से शिशिर ऋतु और उत्तरायण प्रारंभ हो जाएंगे। हेमंत और शिशिर मिलकर भीषण ठंड वाला चिल्ला बनाते हैं। इन दिनों हाड़ कंपाने वाली हवाएं चलती हैं और कोहरे के कारण शरीर गलन महसूस करता है।
14 दिसंबर को सूर्य का प्रवेश धनु राशि में हुआ था, आज शनिवार को आरंभिक 15 दिन बीत गए हैं। अब धनु के शेष 15 दिनों और 14 जनवरी शुरू हो रहे मकर प्रवेश से 25 आरंभिक दिन मिलाकर 40 दिन का चिल्ला बनेगा।