पुलिस टीम बिहार की स्थानीय अदालत में पेश कर उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर यहां पहुंची है। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि अवधेश की पत्नी के साथ उसके प्रेम प्रसंग था। इस बात को लेकर पति उस पर संदेह करता था। उनके बीच कई बार पूर्व में भी तनातनी हो चुकी थी।
घटना वाले दिन शराब पीने की बात कहकर बुलाया था। विवाद होने पर तोलिए से गला घोटकर अवधेश की हत्या कर दी थी और वे दोनों फरार हो गए थे। एसओ ने बताया कि हत्याकांड को अनिल ने ही अंजाम दिया है। शुभंकर का रोल साक्ष्य मिटाने में सामने आया है। उसकी भी तलाश कर रहे हैं।
लिफ्ट लेकर पहुंचे बिहार
हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दोनों मामा भांजा बिजनौर की तरफ रवाना हुए थे। वे साइकिल से चंडीघाट चौक तक पहुंचे थे और फिर लिफ्ट मांगकर आगे बढ़ते चले गए। बिहार पहुंचने के बाद दोनों अलग अलग हो गए।