फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में आपको मिलेगा 4G वाई-फाई

Sat, 16 Jan 2016 06:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम भी हाईटेक होने के रास्ते पर चल पड़ा है। शुक्रवार को मेयर विनोद चमोली ने निगम परिसर में 4 जी वाईफाई सेवा की शुरूआत की। अब निगम परिसर में आकर कोई भी वाईफाई सेवा का लाभ उठा सकेगा। हालांकि अधिकतम 15 मिनट तक ही इसका उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन


शुक्रवार को मेयर विनोद चमोली ने नगर निगम में 4 जी वाईफाई सेवा लांच की। रिलायंस जियो सर्विस की वाईफाई सेवा 31 मार्च तक पूरी तरह नि:शुल्क है। इसके बाद शुल्क देय की व्यवस्था होगी।

निगमकर्मी भी होंगे हाईटेक
इस मौके पर मेयर विनोद चमोली ने कहा कि नगर निगम को हाईटेक बनाया जाएगा। इसके लिए कई स्तर पर काम करने की योजना है। इसके लिए शासन से भी बातचीत की जा रही है। केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा। हम अधिकारियों कर्मचारियों को टैक सैवी बनाने के साथ ही पार्षदों को भी तकनीकी तौर पर सशक्त करेंगे।
विज्ञापन


कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि रिलायंस इंडिया लिमिटेड के सीएमडी मुकेश धीरुभाई अंबानी देहरादून को प्राथमिकता में रखते हैं। वे कई बड़े प्रोजेक्ट यहां लाने वाले हैं। इस मौके पर कई अधिकारी और पार्षद मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें