फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंकराचार्य बोले, आखिर कब तक हिंदू सहेंगे अत्याचार

Thu, 13 Jul 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
swami Achyutanand teerth
विज्ञापन
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि देश में हम हिंदुओं पर अत्याचार क्यों बढ़ रहे हैं। देश की आजादी के 70 वर्ष बाद भी हिंदू ही क्यों तुष्टीकरण सह रहा है। अमरनाथ यात्रियों पर किए गए आतंकी हमले की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने पर बल दिया।
विज्ञापन

      
स्वामी अच्युतानंद महाराज ने प्रेस को जारी ब्यान में कहा कि हमारी फौज पर पत्थर मारने वालों को गोली से जवाब क्यों नहीं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

कब तक हिन्दू गौवंश बर्दास्त करेंगे

स्वामी अच्युतानंद ती
शंकराचार्य स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि दधीचि जैसे ऋषि, दिलीप जैसे सम्राट ने गाय के लिए प्राणों को न्योछावर कर दिया। तो फिर इस देश में गौ हत्या बंद नहीं होगी तो कौने से देश में होगी। उन्होंने सवाल उठाया कि कब तक हिन्दू गौवंश बर्दास्त करेंगे।

उन्होंने कहा कि  विश्वनाथ मंदिर, श्रीराम जन्म भूमि, श्रीकृष्ण जन्म भूमि केवल जल चढ़ाने से मुक्त नहीं होगी। जब तक की हम प्रतिज्ञा नहीं लेते कि हमें विश्वनाथ मंदिर, श्रीराम जन्म भूमि, श्रीकृष्ण जन्म भूमि को मुक्त करना है तब तक इस दिशा में परिणाम नहीं आता। उन्होंने कहा कि  देश के प्रत्येक घर से गौवंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए आवाज उठनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें