फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल चुनाव में आखिर क्यों प्रचार के लिए उतरे ये पूर्व विधायक, यहां जानिए पूरा माझरा

Tue, 19 Dec 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमालच प्रदेश में चुनाव को लेकर भले ही इंतजार खत्म हो गया हो, लेकिन एक सवाल लोगों के जहन में आज भी है कि आखिर सरकार ने इन पूर्व विधायक को प्रचास में क्यों उतारा। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन


दरअसल, पूर्व विधायक विकासनगर कुलदीप कुमार मूल रूप से हिमाचल के बाशिंंदे हैं। उत्तराखंड की राजनीति में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। हिमाचल मूल के लोगों के बीच गहरी पैठ के चलते हाल ही में हिमाचल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें शिलाई, रेणुका, पांवटा साहिब, शिमला, चौपाल, रोहड़ू समेत 14 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई।

जिसे कुलदीप ने बखूबी निभाया। कुलदीप कुमार वर्तमान में विकासनगर तहसील के तेलपुरा गांव में रहते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर अधिवक्ता के रूप में की। जिसके बाद उन्होंने राजनीति की तरफ रुख कर लिया।
विज्ञापन


उनकी आरएसएस में भी गहरी पकड़ मानी जाती है। उनका मूल गांव हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का ह्यूड़ गांव है। वर्तमान में उन्हें उत्तराखंड भाजपा नेतृत्व ने ऊधमसिंह नगर जिले के प्रभारी ‌की जिम्मेदारी दी हुई है।

वर्तमान में वह संगठन में प्रदेश मंत्री का जिम्मा भी संभाल रहे हैं। कुलदीप वर्ष 2009 में हुए विधानसभा उपचुनाव के दौरान उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात को हराया था। युवा होने के नाते उनकी युवाओं के बीच गहरी पकड़ है।
Trending Videos
विज्ञापन

खूब चमके उत्तराखंड के ये दो सितारे

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड भाजपा के दो सितारों ने भी अपनी खूब चमक बिखेरी। ये सितारे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज थे। दरअसल, हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की जो सूची तैयार की थी, उसमें इन दोनों नेताओं को प्रमुखता से जगह दी गई थी।

ये भी दिलचस्प तथ्य है कि ये दोनों नेता उत्तराखंड में भाजपा की मौजूदा राजनीति में परस्पर विरोधी ध्रुव हैं, लेकिन दोनों ने पार्टी के लिए हिमाचल में डटकर काम किया। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, रामलाल, जेपी नड्डा, थावर चंद्र गहलोत, स्मृति ईरानी, उमा भारती, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, योगी आदित्यनाथ, निर्मल सिंह, जनरल वीके सिंह, विजय संपला, मंगल पांडेय

मनोज तिवारी, सतपाल सिंह सत्ती, प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, अनुराग ठाकुर, वीरेंद्र कश्यप, रामस्वरूप शर्मा, संवित पात्रा,पवन राणा, चंद्र मोहन ठाकुर, राम सिंह, प्रवीण शर्मा, राष्मिधर सूद, गणेश दत्त, संदीपनी भारद्वाज, उत्तम चौधरी, सिकंदर कुमार, सूरत नेगी, मोहम्मद रज्जब अली, विशाल चौहान भी इस चुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारक थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें