फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेनी प्रकरण पर खामोश क्यों हैं कांग्रेस के नेता : चमोली

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। भाजपा ने जेनी प्रकरण पर कांग्रेस नेतृत्व की जवाबदेही और सार्वजनिक जीवन में नेताओं के आचरण को लेकर सवाल उठाए हैं। विधायक विनोद चमोली ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर राजनीति करने वाले नेताओं को अपने पुराने विवादों पर भी तथ्यों के आधार पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जेनी प्रकरण जैसे पुराने और चर्चित मामले पर कांग्रेस नेतृत्व अपनी स्पष्ट स्थिति जनता के सामने क्यों नहीं रखता? ताकि जनता के सामने वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। पार्टी का स्पष्ट मत है कि सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता और जवाबदेही किसी एक राजनीतिक दल तक सीमित नहीं हो सकती। जो नेता दूसरों से नैतिकता और जिम्मेदारी की अपेक्षा करते हैं, उनसे भी यही अपेक्षा की जाती है कि वे अपने से जुड़े विवादों पर स्पष्ट और तथ्यपूर्ण जवाब दें।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की ओर से भाजपा नेताओं को चेतावनी दिए जाने के बाद यह बहस और तेज हो गई है। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व की जिम्मेदारी है कि वह इस मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट करे और राजनीतिक बयानबाजी के बजाए तथ्यों के आधार पर जनता के सवालों का जवाब दे। उन्होंने कहा कि जनता को किसी भी मामले में भ्रमित करने के बजाए सच्चाई सामने आनी चाहिए। सार्वजनिक जीवन में मर्यादा, पारदर्शिता और जवाबदेही लोकतांत्रिक व्यवस्था के महत्वपूर्ण आधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें