फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन होंगे आपके मंत्री, जानिए किसे मिलेगी उत्तराखंड में बड़ी जिम्मेदारी

Sat, 18 Mar 2017 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
शुक्रवार को उत्तराखंड में सीएम के नाम की घोषणा के बाद मंत्रियों को लेकर भी मीट‌िंग शुरू हो गई। इस दौरान कई बड़े द‌िग्गजों के नाम सामने आए, ज‌िन्हें आज बड़ी ज‌िम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन


सीएम का मसला तो बीजेपी ने जैसे-तैसे सुलझा लिया, लेकिन कैबिनेट में मंत्रियों को लेकर मीटिंग दर मीटिंग के बावजूद पार्टी नेतृत्व कुछ भी फाइनल नहीं कर पाया है। वैसे, यह तय माना जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने ज्यादा से ज्यादा मंत्रियों को शपथ दिलवाई जाए।

वर्ष 2007 की तरह सिर्फ एक मंत्री सीएम के साथ शपथ नहीं लेगा। इनकी संख्या ज्यादा हो सकती है। विचार यह भी किया जा रहा है कि सारे मंत्रियों को एकसाथ शपथ दिला दी जाए। इसके पीछे तर्क यह है कि केंद्रीय नेतृत्व के सामने ही सारी स्थिति क्लियर होने से बाद में किसी विवाद के लिए जगह नहीं रहेगी।
विज्ञापन


वर्ष 2007 में बीसी खंडूडी के साथ सिर्फ एक मंत्री ने शपथ ली थी। ये मंत्री प्रकाश पंत थे। मंत्रिमंडल के गठन में बीजेपी उस वक्त भी बुरी तरह उलझकर रह गई थी। बाकी मंत्रियों के नाम बाद में घोषित किए गए थे।
Trending Videos
विज्ञापन

मंत्री पद के ल‌िए ये नाम आए सामने

- फोटो : demo pic
इस बार बीजेपी के सामने कैबिनेट का चेहरा तैयार करने की चुनौती कहीं ज्यादा कठिन है। उसके रिकार्ड विधायक जीतकर आए हैं। इनमें भी तमाम विधायक ऐसे हैं, जो पूर्व में मंत्री रह चुके हैं और हाई प्रोफाइल के हैं।

बीजेपी के नेतृत्व को कई सारे समीकरण साधने हैं। उसे नए-पुराने अपने विधायकों के साथ ही कांग्रेस से बीजेपी में आए दिग्गज नेताओं को एडजेस्ट भी करना है। इसके अलावा, 11 मंत्रियों के जरिये ज्यादा से ज्यादा जिलों को भी कवर करना है।

बीजेपी के दो पर्यवेक्षकों समेत टॉप लीडरशिप शुक्रवार को सीएम चयन प्रक्रिया के दौरान भी संभावित मंत्रियों के नाम पर चर्चा करती रही। वरिष्ठ नेताओं ने ओएनजीसी के सभागार में कई दौर की मीटिंग की। इसके अलावा, पैसिफिक होटल में भी अलग-अलग चर्चा की गई।

बीजेपी सूत्रों के अनुसार अभी तक प्रकाश पंत, मदन कौशिक, यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत, रेखा आर्य के नाम मंत्री पद के लिए मजबूती से उभरकर सामने आए हैं। हरबंस कपूर, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, मुन्ना सिंह चौहान, डा धन सिंह रावत जैसे नामों पर भी गंभीरता से चर्चा हुई है, लेकिन तमाम समीकरणों के हिसाब से ही इनमें से किसी के नाम को आगे बढ़ाया जाएगा।

वैसे, इस तरह की खबरें भी इस बीच आई हैं कि महाराज को त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल में शामिल कराने के लिए राजी किया जा रहा है। पार्टी का मानना है कि महाराज यदि इसके लिए तैयार होते हैं, तो एक बेहतर संदेश जाएगा। हालांकि इस मामले में अभी महाराज का नजरिया साफ नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें