फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तीन लाख रुपये का लोन लेने के चक्कर में गंवाए 1.64 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- बडी लोन एप पर किया था संपर्क, साइबर ठगों ने नामी कंपनी के नाम पर की ठगी
I
I
I
Iतीन लाख रुपये लोन लेने के चक्कर में एक व्यक्ति ने 1.64 लाख रुपये गंवा दिए। साइबर ठगों ने उनसे एक नामी कंपनी के नाम पर ठगी की। मामले में पटेलनगर थाना पुलिस ने साइबर थाने की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया है।
I
Iठगी का शिकार विद्या विहार निवासी रतनेंद्र सिंह बिष्ट हुए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह पिछले दिनों पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन सर्च कर रहे थे। इस दौरान बडी लोन एप के बारे में पता चला। उन्होंने इस एप पर संपर्क किया तो उन्हें यह एप बिरला कैपिटल की बताई गई। इस पर उनके आधार और पैन कार्ड की डिटेल भी दर्ज करवाई गई। इसके बाद एप के कर्मचारियों ने उनसे प्रोसेसिंग फीस के नाम पर रुपये मांगे। उन्होंने यह रकम भी दे दी। धीरे-धीरे उनसे विभिन्न सेवाओं के नाम पर रुपये लेते गए। कुल मिलाकर बिष्ट ने विभिन्न खातों में 1.64 लाख रुपये जमा करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iबिष्ट ने बताया कि बडी एप से उन्हें लोन का एक रुपया भी नहीं दिया गया। जबकि, बताया गया था कि सारी रकम उनकी लोन की रकम में जुड़कर आ जाएगी। एसएचओ पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि साइबर थाने की जांच के बाद पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। मोबाइल नंबर और बैंक खातों के माध्यम से आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें