फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, वाकर और वैशाखी से आसान हो गई जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर के समापन पर दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, वाकर और वैशाखी वितरित की गई, तो दिव्यांगजन बोले, इससे अब जिंदगी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रथम स्वास फाउंडेशन, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवा दल, स्पार्क मिंडा और दून इंटरनेशनल की ओर से आयोजित शिविर का सोमवार को समापन हो गया। इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। शिविर में 253 पंजीकरण कराए गए। इसमें 64 लोगों को कृत्रिम अंग, स्वचालित हाथ, पैर, कैलिपर आदि लगाए गए, जबकि अन्य जरूरतमंदों को चश्मे, कानों की मशीन, व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, वाकर, वैशाखी एवं छड़ियां वितरित की गई। इससे पहले कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कैंप में पहुंच कर दिव्यांगों और चिकित्सकों की टीम का हौसला बढ़ाया।
शिविर के समापन पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में कई क्षेत्रों में समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर डीएस मान, ब्रिगेडियर केजी बहल, डॉ. फारुख, जोगेंद्र पुंडीर, पंडित सुभाष चंद्र सतपति, डॉ. अनामिका जिंदल, दिनेश बर्थवाल, राजेंद्र गोयल, हरिराम गुप्ता, कान्हा मित्तल, शशिकांत सिंगल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें