फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में राष्ट्रविरोधी गतिविधि फैलाने वाला व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन गिरफ्तार

Wed, 05 Sep 2018 04:44 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खटीमा
विज्ञापन
WhatsApp Group Admin
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से सोशल मीडिया के माध्यम से राष्ट्र विरोधी संगठनों की गतिविधियों पर नजर रख रही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने क्षेत्र से ‘20-20 खालिस्तान रिफ्रेंडम’ नाम से तीन माह से व्हाट्सएप ग्रुप चला रहे एक एडमिन को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


कोतवाली में सुबह से ही आरोपी से सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ जारी रही। मंगलवार देर शाम पुलिस ने धारा 153-बी, आईपीसी की धारा 505 और आईटी एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि लंबे समय से टीमें सीमांत क्षेत्र में सोशल मीडिया पर सक्रिय राष्ट्र विरोधी संगठनों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। इसमें पुलिस के रडार पर एक संगठन का व्हाट्सएप ग्रुप आया। इस ग्रुप में राष्ट्रविरोधी बातें शेयर की जा रहीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे एडमिन की भी तलाश जारी

arresting
जांच में ग्रुप के दो एडमिन में से एक क्षेत्र के जादोपुर के हरजीत सिंह का नाम सामने आया। मंगलवार सुबह उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। देर शाम को एसएसआई देवेंद्र गौरव की तहरीर पर हरजीत के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

कोतवाल ने बताया कि मामले में ग्रुप से जुड़े कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई है। उन्होंने बताया कि ग्रुप से जुड़े अधिकांश सदस्य क्षेत्र से बाहर के हैं। ग्रुप से करीब 40-50 सदस्य जुड़े हैं, जिनकी जांच की जा रही है। कोतवाल ने बताया कि दूसरे एडमिन की भी तलाश की जा रही है। फिलहाल उसका फोन बंद आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें