फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ हुआ विदा, मौसम ने बदली चाल

Wed, 01 Jun 2016 05:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदेश में दो दिन तक बारिश के बाद पश्चिमी विक्षोभ विदा हो गया है। अब बुधवार से सूबे में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में तेज धूप की वजह से गर्मी में भी बढ़ोतरी होगी। राजधानी में भी धूप खिलेगी, आंशिक बादल के आसार हैं।
विज्ञापन


प्रदेशभर में मंगलवार को ज्यादातर जगहों पर मौसम शुष्क रहा लेकिन कुछ जगहों पर आंशिक बादल भी आए। राजधानी में सुबह से तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री था जो कि मंगलवार को 34.8 डिग्री पर पहुंच गया। शाम को कुछ जगहों पर आंशिक बादल भी आए।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में अब बुधवार से मौसम शुष्क रहने वाला है। उन्होंने बताया कि राजधानी में भी आसमान साफ रहेगा। कुछ जगहों पर केवल आंशिक बादल आ सकते हैं। चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों से भी बारिश का संकट खत्म हो गया है। वह भी आसानी से चारधाम की यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें