फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में छूट रहे 'पसीने'

Sat, 30 Nov 2013 11:18 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में इस वक्त मौसम उल्टी चाल चल रहा है। जिस वक्त दिन में खासी ठंड हो जानी चाहिए, तापमान में बढ़ोत्तरी होने के चलते उतनी नहीं हुई।
विज्ञापन


मौसम में कुछ गर्मी की जा रही महसूस
नवंबर की शुरुआत की अपेक्षा इस वक्त दिन के मौसम में कुछ गर्मी महसूस की जा रही है। इसकी वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की आहट को माना जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के क्षेत्र से होकर गुजरने की वजह से भी ऐसा होता है।

पढ़ें, पंचायत चुनाव पर घिरी सरकार, सामने 2 चुनौती

राज्य मौसम केंद्र के वैज्ञानिक डी विक्रम सिंह के अनुसार कई बार मौसम में इस तरह का बदलाव देखने को मिलता है। फिलहाल तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी का यही कारण दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, भाभी को अकेला देख कमरे में घुसा, कर डाली घिनौनी हरकत

बता दें कि 10 नवंबर के आस-पास न्यूनतम तापमान भी 8.0 डिग्री पहुंच गया था, लेकिन तब से अब तक लगभग 9-10 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ है।

तापमान का लगातार यूं रहा है ग्राफ
तिथि -- तापमान
26 नवंबर - 25.5
27 नवंबर - 25.8
28 नवंबर - 25.7
29 नवंबर - 26.6

खिलेगी धूप, आसमान रहेगा साफ
प्रदेश भर में शनिवार को धूप खिलने और मौसम साफ बने रहने की उम्मीद है। दून में भी मौसम का यही रंग कायम रहेगा।

राज्य मौसम केंद्र ने शुक्रवार की शाम आंशिक बादल छाने की उम्मीद जताई थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दिन में धूप रही। आर्र्दता का अधिकतम प्रतिशत 85, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 44 दर्ज किया गया।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें