फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलनेस समिट 2020 : सफाई के लिए आठ जोन में बांटा देहरादून शहर, नोडल अधिकारी नियुक्त

Tue, 03 Mar 2020 10:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • 17-18 अप्रैल को होनी है वेलनेस समिट
विज्ञापन
देहरादून नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अप्रैल में प्रस्तावित वेलनेस समिट से पहले सफाई व्यवस्था के लिए शहर और आसपास के क्षेत्र को आठ जोन में बांटा गया है। इसके लिए नगर आयुक्त ने नोडल अधिकारी और सफाई निरीक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि सफाई व्यवस्था के लिए 220 सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। इन सभी को 10-10 और पांच-पांच की संख्या में बांटकर स्थान दिए गए हैं।

विज्ञापन


आठ जोन में सफाई निरीक्षक और उनके ऊपर नोडल अधिकारी को नियुक्त किया गया है। सभी सफाई कर्मचारियों को वर्दी में रहना होगा। मुख्य मार्गों पर उच्च कोटि की सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़कों के किनारे मलबा हटाना और डस्टबिनों के आसपास सफाई व्यवस्था भी की जाएगी। क्षेत्र में पड़ने वाले नालों की सफाई आदि के लिए यदि किसी भी उपकरण की आवश्यकता होती है तो उन्हें जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।  

Trending Videos
विज्ञापन

न सफाई होती है, न ही कूड़ेदान है 

कारगी चौक के पास की कॉलोनियों में सफाई की व्यवस्था न होने पर स्थानीय लोगों ने रोष जताया है। लोगों का कहना है कि नगर निगम की ओर से न यहां कूड़ा उठाने के लिए वाहन पहुंचते हैं और न ही कोई कूड़ादान रखा गया है। ऐसे में लोग इधर-उधर कूड़ा फेंकने के लिए मजबूर हैं।

सफाईकर्मी भी कभी कभार आते हैं और औपचारिकता पूरी करने के लिए सफाई करके चले जाते हैं। अजय कुमार, राजेश, रवि, रूपा, रमेश आदि का कहना है कि वैसे तो नगर निगम सफाई के मामले में शहर को नंबर वन बनाने की बात करता लेकिन महत्वपूर्ण स्थानों पर ऐसी व्यवस्थाओं से कैसे यह मुकाम हासिल हो पाएगा। लोगों ने नियमित सफाई कराने और चौक के पास कूड़ेदान रखवाने की मांग की है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें