संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। सेलाकुई थाना क्षेत्र की एक युवती ने एक समुदाय विशेष के युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। बताया कि जब, उसने संबंध बनाने से मना किया तो युवक ने उसके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दुष्कर्म आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी वेल्डिंग का कार्य करता है।
थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि 15 जनवरी को थाना क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को तहरीर दी। युवती का कहना था कि क्षेत्र में देहरादून के पटेलनगर निवासी एक युवक वेल्डिंग का कार्य करता है। वह युवक के संपर्क में आई थी। दोनों में दोस्ती हो गई। बताया कि युवक ने शादी करने का झांसा देकर उसेके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी करने के लिए कहा तो युवक ने इन्कार कर दिया। उन्होंने संबंध बनाने से मना किया तो वह उन्हें गाली गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।