देहरादून। श्री गुरु राम राय कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शुक्रवार को नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत में इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय विवि के सभागार में आयोजित कार्यक्रम विवि के कुलपति विपिन चंद्र घिल्डियाल, कुलसचिव डॉ. सोनिका कंडारी, आईक्यूएसी सेल की निदेशक डॉ. सोनिया गंभीर, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. जी रामालक्ष्मी ने किया।
वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, मानवीय संवेदनाओं और मरीजों की सेवा के प्रति समर्पित रहने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। साथ ही विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य व गायन की प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। इस मौके पर शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।