फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि में आज से बदलेगी मौसम की चाल

Mon, 04 Jan 2016 11:53 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में सोमवार से मौसम फिर ठंड की रंगत में नजर आएगा। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के तीन जिलों में बारिश और बर्फबारी के साथ ही कई जगहों पर बूंदाबांदी होने के आसार जताए हैं। साथ ही राजधानी में आंशिक बादल भी रह सकते हैं।
विज्ञापन


प्रदेशभर में रविवार को मौसम शुष्क रहा। हालांकि मैदानी इलाकों में सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई, लेकिन करीब नौ बजे तक धूप खिल गई। रात का तापमान फिर गिरना शुरू हो गया है। रविवार रात को राजधानी में पारा 5.5 डिग्री तक गिर गया। इसके अलावा पंतनगर में 2.4 डिग्री, मुकतेश्वर में 4.3 डिग्री और नई टिहरी में 4.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बारिश, बर्फ और बादलों की वजह से ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली और रुद्र्रप्रयाग में ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश के साथ बर्फ पड़ सकती है।
विज्ञापन


राजधानी में आंशिक बादल छाने और हल्की हवाओं से ठंड में इजाफा होगा। रविवार को राजधानी में तापमान 22.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो कि सोमवार को 20 से 21 डिग्री रहने का अनुमान है। आगामी दो दिन बादल रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें