फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखी ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत

Sat, 10 Jan 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में अभी सूखी ठंड का सिलसिला कायम रहेगा। राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो प्रदेश में मौसम सूखा ही रहने वाला है। राजधानी दून में शाम के वक्त कुहासा छाने की संभावना है। दिन और रात के पारे में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन


कोहरे ने किया परेशान
दून में शुक्रवार को मौसम बढ़िया रहा। दिन में अच्छी धूप खिली, लेकिन शाम के समय राजधानी के बाहरी क्षेत्रों को धुंध ने अपनी आगोश में ले लिया। इससे रात में घर से निकलने वालों को समस्या का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते दृश्यता (विजिबिलिटी) कम रहने की वजह से वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही।

दिन के तापमान में बेहद मामूली उछाल दर्ज किया गया। राज्य मौसम केंद्र की मानें तो शनिवार को भी राजधानी दून के मौसम में कोई बड़ा बदलाव संभावित नहीं है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन


13-14 को छा सकते हैं बादल
आने वाली 13 और 14 जनवरी को बादल छा सकते हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो दून में इन दिनों में दिन के पारे में भी गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें