फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ पर आज रहेगा भारी बारिश का साया

Tue, 04 Aug 2015 01:05 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में मंगलवार से कुछ जगहों पर अपेक्षाकृत भारी बारिश होने की संभावना है जबकि अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश रहेगी। चारधाम यात्रा मार्गों पर भी अपेक्षाकृत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि रविवार को मौसम विभाग ने दो दिन बारिश से राहत की भविष्यवाणी की थी।
विज्ञापन


सोमवार को खुला रहा मौसम
प्रदेश भर में सोमवार को ज्यादातर जगहों पर मौसम खुला रहा। दोपहर बाद राजधानी सहित कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल व पिथौरागढ़ में अपेक्षाकृत भारी बारिश होने के आसार हैं।

उन्होंने बताया कि केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में अपेक्षाकृत भारी बारिश हो सकती है। हालांकि कहीं भी बारिश से जुड़ी चेतावनी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन


राजधानी में पांच डिग्री चढ़ा पारा
राजधानी देहरादून में सोमवार को खिली धूप की वजह से पारा करीब पांच डिग्री चढ़ गया। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, वहीं सोमवार को पारा चढ़कर 32 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को राजधानी में बादल छाये रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें