फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड का मौसम अपडेट, बस एक क्लिक में...

Thu, 14 May 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में बुधवार को मौसम रंग दिन भर बदलता रहा। सुबह कम तापमान से हुई दिन की शुरुआत दोपहर तक तेज गर्मी तक पहुंच गई। फिर अचानक तेज हवाओं के साथ कहीं बारिश तो कहीं ओले गिरे। इससे उमस भरी गर्मी के परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। अगले 24 घंटे में कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन


पहाड़ पर ओले और बर्फ भी
गोपेश्वर, चमोली, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, नैनीताल अल्मोड़ा आदि में कई जगहों पर बारिश के साथ ओले भी गिरे। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ समेत ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी भी हुई। कई स्थानों पर आंधी-तूफान के साथ घना अंधेरा छा गया।

मैदान में पारा ऊपर-नीचे
देहरादून, विकासनगर, ऋषिकेश में हरिद्वार, रुड़की, ऊधमसिंह नगर आदि जगहों पारा दिन भर ऊपर-नीचे होता रहा।
दोपहर दो बजे के बाद अंधड़ के साथ हुई बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हुआ। दून में साढ़े तीन बजे से हवाएं चलनी शुरू हो गई थी।  

फलों को नुकसान
पूरे प्रदेश में बारिश के साथ तेज आंधी भी चली है। जसिसे लीची और आम को नुकसान पहुंचा है। तेज आंधी से कहीं कहीं विद्युत लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई।

बृहस्पतिवार का मौसम
बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश हो सकती है। लिहाजा यात्रियों को रेनकोट और छाता साथ रखने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी कुछ ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें