फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में गिरा पारा, दिन में फिर उछला

Thu, 08 Jan 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून के पारे में मंगलवार को 8 डिग्री की गिरावट थी, इतना ही उछाल बुधवार दिन के तापमान में दर्ज किया गया। वह 11.4 डिग्री से बढ़कर 19.2 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा।
विज्ञापन


रात के तापमान में हालांकि एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

खिली रही धूप
दून में बीच-बीच में आए बादलों के बीच ज्यादातर समय धूप खिली रही। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 97 और न्यूनतम प्रतिशत 57 दर्ज किया गया लेकिन राज्य मौसम केंद्र की मानें तो सूखी ठंड से निजात अभी मिलती नहीं दिखती।

केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को कई जगह उथला कोहरा, कुहासा रहने की संभावना है। विशेषकर हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में घना कोहरा मुश्किल पैदा करेगा।
विज्ञापन


रहेंगे आंशिक बादल
रात में सफर करने वालों, वाहन चलाने वालों को दृश्यता कम रहने की वजह से परेशानी उठानी पड़ेगी। राज्य मौसम केंद्र के मुताबिक बृहस्पतिवार को राजधानी दून में शाम के वक्त आंशिक बादल छाने की संभावना अभी बनी हुई है।
विज्ञापन


रात के पारे में गिरावट संभावित है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 20, जबकि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें