फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में बादलों का डेरा, पड़ सकती हैं फुहारें

Wed, 05 Aug 2015 11:30 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में बारिश का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहने वाला है। राजधानी दून में बादल छाए हुए हैं। हालांकि, कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। केवल चारधाम यात्रा मार्गों से जुड़े इलाकों में कुछ तेज बारिश के आसार जताए गए हैं।
विज्ञापन


बरस सकते हैं बदरा
मंगलवार को प्रदेशभर में कई जगहों पर हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर थोड़ी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई थी। मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने प्रदेश में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।

बताया कि केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और श्री हेमकुंड साहिब में कुछ जगहों पर अपेक्षाकृत भारी बारिश हो सकती है। राजधानी दून में मंगलवार की तरह बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं। फिलहाल कहीं भी भारी बारिश का खतरा नहीं है।
विज्ञापन


सामान्य से कुछ कम हुई बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक जुलाई माह में सामान्य बारिश हुई। विभाग के निदेशक के मुताबिक 428 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 337 मिमी ही हुई। यह सामान्य से थोड़ा कम है। अगस्त में भी बारिश के सामान्य रहने के संकेत हैं। माह के अंतिम हफ्ते में बारिश कम हो सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें