फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून सहित कई जगह भारी बारिश की आशंका

Mon, 11 Aug 2014 09:06 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून समेत पौड़ी और नैनीताल जिलों में अपेक्षाकृत भारी बारिश की आशंका है। राज्य मौसम केंद्र ने प्रदेश के अन्य भागों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन


राजधानी दून में भी बादलों का डेरा रहेगा। गरज संग बारिश के एक-दो दौर पड़ सकते हैं। उधर, दून में सोमवार को लगभग पूरे समय बादल छाए रहे। दोपहर के वक्त बादलों को धता बता सूर्यदेव चमके, लेकिन ज्यादा समय उनकी नहीं चली। राजधानी में बीते 24 घंटे में कुल 36 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 0.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। शहर के बाहरी इलाकों में कहीं-कहीं बौछार पड़ी। कई जगह बूंदाबांदी का आलम रहा। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 97, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 67 दर्ज किया गया। शाम को हवा चलने से मौसम सुहाना बना हुआ है।
विज्ञापन


राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान को मानें तो मंगलवार को भी मौसम में ज्यादा तब्दीली की संभावना नहीं। तापमान में हालांकि दो डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। अधिकतम तापमान 30, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें