फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेटः चारों धाम में बारिश, दून में सूखा

Wed, 14 May 2014 09:03 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में बुधवार को एक बार फिर पारे में उछाल दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ पारा 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया।
विज्ञापन


मंगलवार को इसका माप 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा था। दो दिन की बरसात और ठंडक के बाद बुधवार को एक बार फिर सूर्यदेव अपने तेवर दिखा रहे थे।

आंशिक बादल रहेंगे
राज्य मौसम केंद्र की मानें तो दून में बृहस्पतिवार को भी मौसम सूखा ही रहेगा। शाम के वक्त आंशिक बादल छा सकते हैं। अलबत्ता, पहाड़ पर बादल और बारिश कायम रहेगी। कुल मिलाकर चार धाम यात्रियों की मुश्किल अभी कम होने वाली नहीं है।

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी
चारों धाम में बृहस्पतिवार को भी बादल और बारिश की आशंका है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी संभव है। उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ जिले खास तौर पर बारिश से प्रभावित होंगे। राज्य मौसम केंद्र की मानें तो दून के तापमान में हल्का उछाल आ सकता है।
विज्ञापन


इससे पूर्व दून में सुबह साढ़े आठ बजे तक कुल 4.9 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 76, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 34 दर्ज किया गया। टिहरी में बारिश का आंकड़ा 9.5 मिलीमीटर रिकार्ड किया गया, जबकि मुक्तेश्वर और पंतनगर में क्रमश: 4.0 और 0.3 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें