फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के लिए इंतजार पर रहेगा बादलों का डेरा

Mon, 23 Jun 2014 08:52 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून में सोमवार को लगभग दिन भर बादल छाए रहे, लेकिन बरसे नहीं। कई दिन से धूप से झुलस रहे लोगों ने इस मौसम से राहत महसूस की।
विज्ञापन


राज्य मौसम केंद्र की मानें तो मंगलवार को भी प्रदेश में बादल रह सकते हैं। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम वर्षा संभावित है। दून में भी गरजन वाले बादल विकसित हो सकते हैं।

मौसम के अंदाज से पारे में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा।
वहीं न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस के करीब गिरावट दर्ज की गई। बढ़िया मौसम का लोगों ने अपने अंदाज से लुत्फ उठाया।

मंगलवार को भी राजधानी के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 34, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
विज्ञापन


मानसून की दस्तक 29 तक
प्रदेश में मानसून की दस्तक आने वाली 29 जून तक हो सकती है। राज्य मौसम केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में मानसून अक्सर जून के आखिरी सप्ताह में सक्रिय होता है। उधर, पूर्वी उत्तर प्रदेश तक मानसून ने हालांकि पैर पसार लिए हैं।

उत्तराखंड में अब तक 51 फीसदी कम बारिश
प्रदेश में मानसून ने अब तक दस्तक नहीं दी है। अन्य सालों के मुकाबले अबकी इसकी आमद कुछ देरी से बताई जा रही है। साथ ही इसके कमजोर रहने की भी आशंका जताई जा रही है।

उत्तराखंड में जून माह में अब तक हुई बारिश पर नजर डालें तो यह आशंका सच लगती है। अबकी सामान्य से 51 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

जून में 22 तारीख तक बारिश का औसत सामान्य रूप से 97.2 मिलीमीटर रहा है, लेकिन इस दफा एक जून से लेकर 22 जून तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 47.2 मिलीमीटर ही बादल बरसे हैं।
विज्ञापन


यह आंकड़े भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के हैं। मौसम के हालात को देखते हुए किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहराई हुई हैं।

हाल ही में रेल किराया, माल भाड़ा बढ़ा है। अगर मानसूनी बारिश में भी कमी का क्रम जारी रहा, जैसे कि आशंका जताई जा रही है तो निश्चित रूप से महंगाई लोगों को मार डालेगी।

दून में पांच साल में बरसे हैं बादल-
वर्ष---वर्षा (मिलीमीटर में)
2009-74.5
2010-129.4
2011-342.5
2012-64.5
2013-846.3
(स्रोत-आईएमडी)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें