फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: राजधानी सहित कई जिलों में झमाझम बारिश, पहाड़ों में मौसम में आई ठंडक, आज कुछ जगह येलो अलर्ट

Mon, 27 Jun 2022 10:35 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

झमाझम बारिश से सोमवार को जहां शहर में लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं पहाड़ों में मौसम में ठंडक आई। बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत में आज भारी बारिश के आसार हैं। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार सुबह राजधानी देहरादून सहित मसूरी, चमोली में झमाझम बारिश हुई। वहीं कई जगह पर बादल छाए हुए हैं। चमोली जनपद में तड़के से बारिश हो रही है। जबकि नई टिहरी, श्रीनगर, कोटद्वार, रुद्रप्रयाग में बादल छाए हुए हैं। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में बारिश का मौसम बना हुआ है।

विज्ञापन


मौसम ने करवट ली तो पहाड़ों में ठंडक आई। शहर के लोगों को भी गर्मी से राहत मिली। बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत में आज भारी बारिश के आसार हैं। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, अगले चौबीस घंटे में बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ में तेज हवाओं संग भारी बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें...मां और छह साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म: हैवानियत के जख्म देख रो पडे़ मासूम का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर, पुलिस खाली हाथ

मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक 28 जून से राज्य में मैदान से लेकर पहाड़ तक मानसून के सक्रिय होने और झमाझम बारिश की संभावना है। इससे पूर्व अगले 48 घंटों में राज्य के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि केरल में इस साल मानसून ने समय से पूर्व दस्तक दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें