फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: उफ ये गर्मी...दून का अधिकतम तापमान 33 डिग्री पार, लेकिन बदलेगा फिर मौसम का मिजाज

Mon, 08 Apr 2024 12:36 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बढ़ती गर्मी से लोगों को कुछ दिन बाद राहत मिलेगी। तापमान में बढ़ोत्तरी का असर सिर्फ मैदानी इलाकों में ही नहीं पहाड़ में भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
गर्मी, देहरादून (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेशभर में भले ही बीते कुछ दिनों से तेज धूप के कारण गर्मी सताने लगी है, लेकिन इस हफ्ते सभी जिलों में मौसम बदलने से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 11 अप्रैल से प्रदेशभर के सभी जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ झोकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


उधर, रविवार के तापमान पर नजर डालें तो सभी जिलों के अधिकतम तापमान में सामान्य से दो-तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने से गर्मी का अहसास हुआ। राजधानी दून का अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 33.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन के समय चटक धूप खिलने से चिलचिलाती गर्मी का अहसास हुआ। दिनभर व्यस्त रहने वालीं सड़कें दोपहर के समय खाली-खाली नजर आईं। 

 

विज्ञापन

पहाड़ में भी बढ़ा तापमान
तापमान में बढ़ोत्तरी का असर सिर्फ मैदानी इलाकों में ही नहीं पहाड़ में भी देखने को मिल रहा है। पंतनगर का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ोत्तरी के सथ 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। 2171 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मुक्तेश्वर का तापमान एक डिग्री से अधिक बढ़ोत्तरी के साथ 22.5 डिग्री दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें...Election: उत्तराखंड में चुनाव का रुख मोड़ने का दम रखते हैं ढाई लाख से अधिक कर्मचारी, ये हैं सबसे बड़े मुद्दे


मुक्तेश्वर अपने कम तापमान के लिए जाना जाता है। यहां मई-जून में भी मौसम सुहावना ही रहता है, लेकिन इस साल अप्रैल से ही तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। हालांकि नई टिहरी के अधिकतम तापमान  में एक डिग्री कमी के साथ 24 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक दस अप्रैल तक तापमान में ऐसी ही बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें