अगले 48 घंटों में पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं तेज बौछार
मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक 28 जून से राज्य में मैदान से लेकर पहाड़ तक मानसून के सक्रिय होने और झमाझम बारिश की संभावना है। बताया कि तापमान 37 डिग्री के आसपास रह सकता है। इससे पूर्व अगले 48 घंटों में राज्य के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस साल मानसून ने समय से पूर्व केरल में दस्तक दे दिया, लेकिन यहां तक आने में अभी लोगों को चार दिन तक और इंतजार करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें...रील नहीं रियल है ये: दोस्त ने शादी में बुलाया पर बरात में न ले गया, दिल में चुभी ये बात तो भेजा 50 लाख का नोटिस
राजधानी दून में 36.8 डिग्री पहुंचा पारा
मानसून के कमजोर होने के साथ ही गर्मी ने भी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राजधानी दून में शनिवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 22.4 डिग्री पर दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अगले चार दिनों तक दून में बारिश की संभावना न के बराबर है और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। राजधानी और आसपास के इलाके में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रह सकता है।