फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में मौसम भी दे रहा कोरोनावायरस का साथ, पिछले कई दिनों से हो रही बारिश

Sat, 14 Mar 2020 11:28 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • प्रदेश में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश, कोरोना के लिए अनुकूल मौसम
  • विशेषज्ञों के अनुसार गर्मी बढ़ने पर खुद ही कम हो जाएगा इसका असर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस का साथ मौसम भी दे रहा है। लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी से तापमान बढ़ नहीं पा रहा है, जिससे वायरस के लिए अनुकूल मौसम बना हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार गर्मी बढ़ने पर कोरोना का असर खुद ही कम हो जाएगा। 
विज्ञापन


प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम खराब बना हुआ है। राज्य के  ज्यादातर इलाकों में रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी जारी है। इससे ज्यादातर स्थानों पर तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। राजधानी दून और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री के है।
विज्ञापन

तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोत्तरी की संभावना नहीं

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार तापमान बढ़ने पर कोरोना का प्रभाव कम हो जाएगा। 25 डिग्री से ज्यादा तापमान में कोरोना वायरस कमजोर हो जाता है। वहीं, 30 डिग्री के आसपास वायरस खत्म होने लगता है।

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार फिलहाल प्रदेश में इसी तरह का मौसम बना रहने की संभावना है। हफ्ते भर ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे फिलहाल तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोत्तरी की संभावना नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें