रविवार को चारों धाम में बादल छाए रहेंगे। बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में हल्की बारिश के साथ कहीं-कहीं गरज के साथ वर्षा हो सकती है। केदारनाथ में वर्षा के साथ बर्फबारी भी संभव है।
4000 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर एक से पांच सेंटीमीटर तक बर्फ पड़ सकती है। दून में शुक्रवार शाम को अचानक बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी हुई।
दून का मौसम रहेगा साफ
शनिवार को दून में आसमान साफ रहने की संभावना है। शाम को बादल रह सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में गरजन वाले बादल विकसित हो सकते हैं। तापमान में किसी बड़े उलटफेर की संभावना नहीं।
अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शुक्रवार को अंधड़ के साथ हल्की बौछारें पड़ी। अधिकतम 34.1 और न्यूनतम 17.6 डिग्री तापमान रहा।