फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को रंग बदल सकता है मौसम

Fri, 07 Nov 2014 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी दून में शनिवार को मौसम फिर रंग बदल सकता है। शनिवार शाम बादल छाने के आसार बने हुए हैं। इससे पहले दिन भर प्रदेश भर में मौसम सूखा और आसमान साफ बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन


दून में शुक्रवार को भी मौसम का यह रंग बना रहा। दिन में धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बादल छाने का सिलसिला कायम रहा।

तापमान में उछाल
अधिकतम तापमान में तकरीबन एक डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज किया गया। इससे गर्मी बनी रही। यह 28.5 रहा।

न्यूनतम तापमान तकरीबन एक डिग्री की गिरावट रही। यह 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 87, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 53 रिकार्ड किया गया।

यह रहेगा तापमान
शनिवार को अधिकतम तापमान में तकरीबन दो डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में हल्का-सा उछाल दर्ज किया जा सकता है। यह क्रमश : 27 और 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें