फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: मसूरी-दून मार्ग पर गिरा भारी भरकम पेड़, दो घंटे बाद खुलने पर मिली पर्यटकों और स्थानीय लोगों को राहत

Wed, 03 Aug 2022 01:47 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड में आज पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का सिलसिला जारी है। कुछ जिलों में बादल छाए हुए हैं। खराब मौसम के कारण  प्रदेश में कई सड़कें बंद हैं। वहीं बुधवार को पेड़ गिरने से मसूरी-दून मार्ग  भी दो घंटे बंद रहा।
विज्ञापन
सड़क पर गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी शहर के वन सुमन के निकट बुधवार को भारी भरकम पेड़ गिर गया, जिस कारण मसूरी-दून मार्ग दो घंटे तक बंद रहा। सड़क बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान यहां पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। 

विज्ञापन

बुधवार को मसूरी-दून मार्ग पेड़ गिरने से बंद होने की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन, फायर कर्मी मौके पर पहुंचे। फायर कर्मियों ने पेड़ काटकर जेसीबी की सहायता से सड़क से हटाया। दो घंटे की मशक्कत की बाद सड़क को आवाजाही के लिए खोला जा सका। परेशानी पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने मार्ग खुलने के बाद राहत की सांस ली। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: खराब मौसम के बीच शुरू हुई यमुनोत्री धाम की यात्रा, पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में आज पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का सिलसिला जारी है। कुछ जिलों में बादल छाए हुए हैं। खराब मौसम के बीच यमुनोत्री धाम की यात्रा भी चौथे दिन शुरू हो गई है। यमुनोत्री धाम के साथ आसपास बादल छाए हुए हैं जबकि बड़कोट क्षेत्र में बारिश जारी है। गढ़वाल के साथ ही कुमाऊं के भी कुछ हिस्सों में बारिश जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें