फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uniform Civil Code: ड्राफ्ट कमेटी हितधारकों से लेगी सुझाव, बैठक में प्रदेश में लागू विभिन्न कानूनों पर भी मंथन

Wed, 03 Aug 2022 01:33 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए बनाई गई विशेषज्ञ समिति ने अपना काम शुरू कर दिया है। दिल्ली में समिति की तीसरी बैठक हुई। विशेषज्ञ समिति जल्द ही हितधारकों से भी सुझाव लेगी। बैठक में प्रदेश में लागू विभिन्न कानूनों पर मंथन हुआ।
विज्ञापन
यूनिफॉर्म सिविल कोड ड्राफ्ट कमेटी की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए बनाई गई विशेषज्ञ समिति जल्द ही हितधारकों से भी सुझाव लेगी। मंगलवार को समिति की तीसरी बैठक में विभिन्न कानूनों को लेकर मंथन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने का एलान किया था।

विज्ञापन


दोबारा सत्ता में लौटने के बाद सीएम धामी ने समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने को लेकर सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति का गठन किया था। इस समिति ने अपना काम शुरू कर दिया है। मंगलवार को दिल्ली में समिति की तीसरी बैठक हुई।

ये भी पढ़ें...Lecturer Appointment: दुर्गम के स्कूलों में शिक्षकों की कमी होगी दूर, 15 अगस्त से पहले होंगी 449 नियुक्तियां
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बैठक में प्रदेश में लागू विभिन्न कानूनों पर मंथन हुआ। इसके साथ ही तय किया गया कि जल्द ही हितधारकों से नागरिक संहिता को लेकर सुझाव मांगे जाएंगे। बैठक सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रमोद कोहली, पूर्व आईएएस शत्रुघ्न सिंह, दून विवि की कुलपति सुरेखा डंगवाल, सामाजिक कार्यकर्ता मनु गौर बतौर सदस्य शामिल हुए, जबकि अपर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा बतौर सदस्य सचिव शामिल हुए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें