फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून का यू-टर्न, दो अक्तूबर तक रहेगी बारिश

Mon, 29 Sep 2014 10:37 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जाते-जाते मानसून ने यू-टर्न ले लिया लगता है। उत्तराखंड में सोमवार को गरज संग बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


मानसून का यू-टर्न
राजधानी देहरादून में में रविवार को भी तकरीबन दिन भर बादल छाए रहे। धूप भी निकली बेहद कम। शाम को शहर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। दून में बारिश का कुल माप 0.6 मिलीमीटर रिकॉर्ड किया गया।

आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 86, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 82 दर्ज किया गया। दून में रविवार को भी आंशिक बादलों के साथ कहीं-कहीं गरजन वाले बादल विकसित हो सकते हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मानें तो प्रदेश में आने वाली दो अक्तूबर तक बारिश, बादल रह सकते हैं।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 20 के बीच बने रहने की संभावना है। आजकल करते मानसून की विदाई अब तक नहीं हो सकी है। तकरीबन 15 दिन की देरी हो चुकी है।

बेहद कम रही बारिश
अब तक का बारिश का आंकड़ा बेहद कम रहा है। बीती 18 सितंबर से 24 सितंबर तक के आंकड़े की बात करें तो यह 80 फीसदी कम रहा है। इस समयावधि में औसत बारिश 33 मिलीमीटर रहती है, लेकिन अबकी 6.5 मिलीमीटर हुई है।
विज्ञापन


उधर, एक जून से लेकर 24 सितंबर तक हुई बारिश का भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का आंकड़ा देखें तो बारिश 882.1 मिलीमीटर हुई है, जबकि इसका औसत 1207.4 मिलीमीटर रहता है। यह कमी 27 प्रतिशत है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें