फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः झमाझम बारिश से गर्मी हुई छू-मंतर

Mon, 18 Apr 2016 04:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से देहरादूनवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश होने से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई वहीं लोगों के चेहरे खिल गए। ले‌किन करीब आधे घंटे बाद धूप ‌निकल आई।
विज्ञापन


रविवार को जहां राजधानी में तेज धूप के बीच अधिकतम तापमान 39 डिग्री पर पहुंच गया था। वहीं मसूरी में मौसम ने करवट बदली। ‌रविवार को तेज धूप से लोग परेशान थे। दोपहर बाद कुछ देर के लिए झमाझम बारिश होने से लोगों को राहत मिली। 

देश-विदेश से आए पर्यटकों ने खुशगवार मौसम का खूब आनंद लिया। बताते चलें बीते दो दिन से मसूरी में तेज धूप और गर्मी से लोग बेहाल हो गए थे। रविवार दोपहर तक भी गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद बारिश और बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम सुहावना होते ही रात के समय मालरोड पर सैलानियों की खूब चहल-पहल नजर आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें