पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में सीजन का पहला हिमपात हुआ। हिमपात के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पर्यटकों ने हल्की बर्फबारी का आनंद उठाया। बारिश और बर्फबारी के बाद मुनस्यारी का अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, खलियाटॉप में सीजन का दूसरा हिमपात हुआ है। यहां एक इंच तक बर्फबारी हुई।
शनिवार को शाम 3.45 बजे मुनस्यारी में हल्की सी बारिश के बाद बर्फबारी हुई। खलियाटॉप में एक इंच तक बर्फबारी हुई है। उच्च हिमालयी क्षेत्र पंचाचूली, हंसलिंग, नागिनधूरा, छिपलाकेदार, सिदम खान में सुबह से ही रुक-रुक कर बर्फबारी हुई।
बर्फबारी के बाद मुनस्यारी का अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं। निचले इलाकों में भी आसमान में हल्के बादल छाए रहे। रात में मौसम के साफ रहने से पाला पड़ रहा है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।