फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today : उत्तराखंड के कई इलाकों में 23, 24 नवंबर को फिर बारिश के आसार

Wed, 18 Nov 2020 10:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन

उत्तराखंड के कई इलाकों में 23 और 24 नवंबर को फिर बारिश हो सकती है। वहीं, अधिक ऊंचाई वाले कई क्षेत्रों में बर्फ गिरने का भी अनुमान है। इससे दिन और रात के तापमान में कमी आ सकती है और ठंड बढ़ सकती है।

विज्ञापन


बीते रविवार और सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर हुई बर्फबारी और बारिश के बाद तापमान में काफी कमी आ गई है। वहीं, मौसम केंद्र ने 23 और 24 नवंबर को एक बार फिर बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान जताया है।

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 23 और 24 नवंबर को प्रदेश के ज्यादातर अंदरूनी जिलों में बारिश होने का अनुमान है।

विज्ञापन

2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर गिर सकती है बर्फ

पहाड़ के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ भी गिर सकती है। वहीं अन्य स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की कमी आ सकती है, जिससे ठंड में भी इजाफा होगा।

प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अभी अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ कम है।

मंगलवार को राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री तक कम रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें