प्रदेश के चार जिलों में बुधवार को कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने का भी अनुमान है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम केंद्र के अनुसार पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल ऊधमसिंह नगर जिले में कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। साथ ही भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कुछ जगह आकाशीय बिजली गिरने का भी अनुमान है।
देहरादून और आसपास के इलाकों में भी बादल छाये रहने का अनुमान है। दिन में हल्की से मध्यम बारिश के दो से तीन दौर हो सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में कमी आने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।